UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश की ऐसी महिलाऐं जो मेडिकल सेक्टर में नौकरी प्राप्त करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं, उनके लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बहुत ही अच्छा मौका है। क्योंकि हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है।
इस नौकरी के लिए के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अक्टूबर से 27 नवंबर 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए हम आपको UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024 के बारे विस्तार से जानकारी देंगे।
UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024 Overview
Organization Name | Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC) |
Post Name | Female Health Worker |
Total Vacancies | 5272 |
Job Location | Uttar PradeshIndia |
Category | UPSSSC Female Health Worker Recruitment |
Official Website | https://upsssc.gov.in/ |
UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024 Notification
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानिकि UPSSSC ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 5272 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन में आपको पात्रता मापदंड से लेकर चयन प्रक्रिया तक की सारी जरूरी जानकारी मिल जाएगी। आप इस नोटिफिकेशन की पीडीऍफ़ फाइल को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर से डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024 Vacancy and Eligibility Criteria
उत्तर प्रदेश की महिलाओं को इस नौकरी को प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि उन्हें उत्तर प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए और साथ ही उनके पास UPSSSC PET 2023 स्कोर कार्ड भी होना चाहिए। महिला उमीदवार के पास 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा प्रमाण पत्र और ANM प्रमाणपत्र होना जरूरी है। वहीं आयु की बात करें तो उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निम्न आप इसकी वैकेंसी के बारे में विस्तार से जान सकते हैं:
Post Name | General | EWS | OBC | SC | ST | Total |
Female Health Worker | 2399 | 489 | 1559 | 435 | 390 | 5272 |
UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024 Application Process
यूपीएसएसइससी की नौकरी प्राप्त करने के लिए आपको आवेदन करना होगा जिसकी प्रक्रिया काफी आसान है। आपको UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024 की आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी हम निम्न देने जा रहे हैं:
- सर्वप्रथम UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करिये।
- इसके होमपेज पर आपको Female Health Worker Recruitment 2024 के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब अगर आपके पास पहले से UPSSSC PET 2023 पंजीकरण संख्या है तो इसका इस्तेमाल करके लॉगिन करें। अन्यथा मांगी गई जानकारी को दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरी करें।
- आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज़ भी अपलोड कर दें।
- आपको अब आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- भुगतान पूरा होने पर इस नौकरी के लिए आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें – Bank of Maharashtra Apprentices Recruitment 2024: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका! 600 अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करें!
UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024 Application Fees
भले ही आपको इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क देना होगा। लेकिन यह आवेदन शुल्क ज़्यादा नहीं है। बल्कि आपको UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024 के लिए 25 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा। यह आवेदन शुल्क का भुगतान आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आई कलेक्ट शुल्क विधि या ई चालान के माध्यम से कर सकते हैं।
UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024 Important Dates
UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024 के नोटिफिकेशन जारी होने से लेकर भर्ती होने तक के बीच काफी सारी महत्वपूर्ण तिथियां हैं जिनके बारे में उमीदवार को पता होना चाहिए। तो चलिए इन सभी Important Dates के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं:
Application Begin | 28 October 2024 |
Last Date for Registration | 27 November 2024 |
Fee Payment Last Date | 27 November 2024 |
Correction Last Date | 04 December 2024 |
Exam Date | As Per Schedule |
Admit Card Available | Before Exam |
UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024 Selection Process
महिलाओं को उत्तर प्रदेश की यह सरकारी नौकरी को प्राप्त करने के लिए इसकी पूरी चयन प्रक्रिया के साथ गुज़रना होगा। निम्न आप इस पूरी Selection Process के बारे में जान सकते हैं:
- लिखित परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
Frequently Asked Questions Related to UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024 (FAQs)
UPSSSC स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती 2024 के लिए कितनी रिक्तियां हैं?
UPSSSC स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती 2024 के लिए कुल 5272 रिक्तियां हैं।
UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024 के लिए Last Date क्या है?
UPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2024 के लिए आप 27 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
UPSSSC Female Health Worker Recruitment 2024 के लिए आवेदन शुल्क 25 रूपये है।